लोकप्रिय हरियाणवी सिंगर-डांसर और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट सपना चौधरी एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं. सपना की भाभी ने पति, सास और हरियाणवी डांसर के खिलाफ पलवल के महिला थाने में दहेज में कार मांगने का मामला दर्ज कराया है. शिकायतकर्ता ने अपने ससुराल वालों पर दहेज की मांग के अलावा प्रताड़ित करने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है.

सपना चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज – शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उनका परिवार सपना चौधरी और उनके परिजनों द्वारा मांग की गई क्रेटा खरीदने में विफल रहा, तो उन्होंने उसका उत्पीड़न, मारपीट और यौन शोषण शुरू कर दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पलवल निवासी सपना चौधरी की भाभी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी 2018 में दिल्ली के नजफगढ़ निवासी करण से हुई थी. शिकायतकर्ता ने कहा, उसकी शादी के समय, उनके परिवार ने भारी मात्रा में सोना दिया था और दिल्ली के एक होटल में शादी का आयोजन भी किया था, जिसकी कीमत उस समय लगभग 42 लाख रुपये थी.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031