नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए क्रूर आतंकी हमले में शहीद होने वाले 40 भारतीय सैनिकों के बलिदान को आज पीएम नरेंद्र मोदी ने याद किया. पीएम मोदी ने ट्विटर पर कहा कि आज हम अपने उन वीर नायकों को याद करते हैं, जिन्हें हमने इस दिन पुलवामा में खो दिया था. हम उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे. उनका साहस हमें एक मजबूत और विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करता है. 14 फरवरी, 2019 को हुए इस हमले के बाद भारत ने इसका बदला लेने के लिए सीमा पार के आतंकी ट्रेनिंग कैंपों को निशाना बनाया था. इंडियन एयरफोर्स के फाइटर जेट विमानों ने बालाकोट पर सर्जिकल एयर स्ट्राइक किया था. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि ‘मैं वर्ष 2019 में आज ही के दिन पुलवामा में हुए भीषण आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं. देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूल सकता. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उनका शौर्य और अदम्य साहस हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा.’ गौरतलब है कि 14 फरवरी, 2019 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक काफिले पर यह हमला पाकिस्तानी आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने किया था. जिसका सरगना मसूद अजहर है. जम्मू से श्रीनगर तक 2,500 से अधिक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (ष्टक्रक्कस्न) के जवानों को ले जा रहे 78 वाहनों के काफिले को आतंकवादियों ने 14 फरवरी, 2019 को अपना निशाना बनाया था. जिसके बाद एक बस में सवार सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए. सीआरपीएफ का ये काफिला जम्मू से निकला था और बर्फ के कारण हाईवे के बंद होने के कारण बड़ी संख्या में जवानों को इसमें ले जा रहा था. तभी पुलवामा जिले के लेथापोरा में काफिले पर घातक सुसाइड अटैक किया गया था. इस हमले में हमला करने वाला आतंकी आदिल अहमद डार भी मारा गया था. इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को दोषी ठहराया. जबकि पाकिस्तान ने हमले की निंदा की और इससे अपना कोई संबंध होने से इनकार किया.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031