राजिम : राजिम क्षेत्र के अनेक ग्रामों में श्रीरामचरितमानस गान सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। जिससे गांव-गांव में राम नाम की भक्ति धारा प्रवाहित हो रही है। गरियाबंद ब्लॉक के ग्राम हरदी, छुरा विकासखंड के,पांडुका रजनकटा और कुरूद में ग्रामवासियों के तत्वावधान में रामचरित मानस सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें दूर -दूर से ख्यातिनाम रामायण मंडलियों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। रामचरित मानस सम्मेलन जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ।श्री राम कथा के आरंभ होने से पूर्व अखंड रामचरितमानस पाठ रखा गया। अखंड पाठ में विधि-विधान पूर्वक रामचरितमानस का पूजन किया। श्रीमती लक्ष्मी साहू ने कहा कि रामचरितमानस कि प्रत्येक चौपाई मानव के मार्ग को सुगम बनाती है। प्रत्येक चौपाई में वर्णित है कि हम पूरे विश्व में मानवता को सुखी बना सकते हैं। सांसारिक जीवन को जीने का तरीका भी रामचरितमानस में वर्णित है। कार्यक्रम में डोमार साहू, सरपंच लुमेश साहू, कोमल ध्रुव, प्रेम, हुकुम, रजनकटा में ग्राम समिति अध्यक्ष टामन साहू, उपाध्यक्ष दौलत निर्मलकर, पुरन निषाद, पूर्व सरपंच किशन कंडरा,भेष निषाद, शेषनारायण साहू,दिलीप साहू,रेखराम साहू,लक्ष्मीकांत, सुनील, श्रवण साहू, नेहरू लाल साहू, सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930