छत्तीसगढ़ राज्य के सूरजपुर जिले के ओडगी इलाके में बाघ के हमले में दो ग्रामीण की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो ग्रामीणों को इलाज के लिए जिला अस्पताल सूरजपुर और जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया था। अंबिकापुर जिला अस्पताल में भर्ती घायल ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस और वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया है। दरअसल यह पूरा मामला ओडगी ब्लॉक के कालामांजन गांव का है। जहां सुबह लगभग 6:00 बजे गांव की ही समय लाल, रायसिंह और कैलाश गांव से लगे जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने गए हुए थे, तभी अचानक बाघ ने उन लोगों पर हमला कर दिया। इसमें समय लाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाघ के हमले के दौरान ग्रामीण ने अपने बचाव में टांगी से बाघ पर हमला कर दिया है। इसमें बाघ भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। फिलहाल बाघ गांव से महज 500 मीटर की दूरी पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। वन विभाग की टीम उसके रेस्क्यू की तैयारी कर रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031