भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले से हर कोई हैरत में है. 25 साल की उभरती हुई एक्ट्रेस का यूं अचानक दुनिया को अलविदा कह देना हर किसी के लिए हैरान कर देने वाला है. पुलिस ने इस मामले में आकांक्षा की मां मधु दुबे की शिकायत पर समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे शनिवार तक पूरी तरह से नॉर्मल थीं. वो शूटिंग के लिए वाराणसी आई थीं और रविवार सुबह से उनकी नई फिल्म की शूटिंग होनी थी. हालांकि सुबह जब कमरा खुला तो आकांक्षा का शव पंखे से लटका मिला. रिपोर्ट्स के मुताबिक आकांक्षा दुबे शनिवार को किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई थीं. रात आठ बजे उन्होंने अपनी मां से भी बात की थी. इसके अलावा होटल के कमरे में बनाया गया एक रील भी उन्होंने करीब साढ़े आठ बजे इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. इसके बाद वो पार्टी में गईं और रात करीब 1:55 पर वापस लौटीं. आकांक्षा होटल वापस तो लौटीं पर वो लडख़ड़ा रही थीं. ये बात होटल के मैनेजर ने बताई. उन्होंने बताया कि आकांक्षा को छोडऩे के लिए एक शख्स आया था. आकांक्षा लडख़ड़ा रही थीं तो वो उसे कमरे तक ले गया और करीब 17 मिनट उनके साथ ही कमरे में रुका. ऐसे में सवाल उठ रहे थे कि वो शख्स कौन था, जो आकांक्षा को छोडऩे आया था? इसका जवाब अब वाराणसी पुलिस ने दिया है. पुलिस का कहना है कि जो शख्स रात दो बजे होटल तक आया था, उसे आकांक्षा अच्छे से जानती थी. ये बात खुद उस शख्स ने पुलिस को पूछताछ में बताई. शख्स वाराणसी का ही है और वो लंका थाना क्षेत्र के टिकरी में रहता है. शख्स ने पुलिस को बताया कि आकांक्षा शनिवार की रात उसे पांडेयपुर में मिली थी और उसने उससे लिफ्ट मांगी. इसलिए वो आकांक्षा को होटल तक छोडऩे गया था.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031