साजा विधानसभा के ग्राम बिरनपुर में दो स्कूली बच्चों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसमें हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तलवार से एक हिंदू युवक की हत्या कर दी। मामले में दर्जन भर से भी ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने ग्यारह आरोपितों में से नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। यहां जैमर भी लगाया है। दुर्ग रेंज के आईजी आनंद छाबडा, बेमेतरा के पुलिस अधीक्षक-कलेक्टर के साथ कवर्धा, राजनांदगांव, दुर्ग के पुलिस अधीक्षक भी यहां पहुचे है। शनिवार की सुबह दो स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक अन्य मुस्लिम युवक ने एक छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। इसमें उसका हाथ फैक्चर हो गया। इस घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची तो दोनों समुदाय आमने-सामने हो गए। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदू के घर में घुसकर तलवार से एक युवक भुनेश्वर साहू पिता ईश्वर साहू की हत्या भी कर दी।

करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए। साजा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका इलाज चल रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर रेफर किया है। मामले को श्ाांत कराने के लिए जब पुलिस फोर्स ग्राम बिरनपुर पहुंची तो पुलिस के ऊपर भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव किया। इसमें सहायक उपनिरीक्षक बीआर ठाकुर भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रायपुर रेफर किया है।

बिरनपुर में हिंदू और मुसलमान दोनों लगभग बराबर की संख्या में निवास करते हैं। दोनों समुदाय के बीच लगभग चार माह पहले हिंदू-मुस्लिम युवक युवती के विवाह के चलते भी विवाद हुआ था। जहां पर भाजपा सहित बजरंग दल व हिंदू संगठन ने भी हिंदू युवती की मुस्लिम युवक से श्ाादी का विरोध किया था लेकिन उस दौरान मामला श्ाांत हो गया था। इस घटना को भी उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह घटना दोपहर 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। तब से लेकर अब तक दोनों समुदाय के बीच जहां जमकर विवाद की स्थिति बनी। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बेत प्रहार भी किया तब पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी भी की गई। घटना के बाद जहां पुलिस अधीक्षक ने स्वयं मोर्चा संभाला और आसपास के जिले से भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बुलाया गया है, जिसके चलते पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया।

आरोपितों के नाम – जलील खान, नवाब खान, रसीद (कल्लू), बसीर खान, रसीद खान, शेरा खान, अब्दुल खान, अकबर खान, नाजीर खान, जनाब मोहम्मद, अयूब खान, आलीम खान, शकील खान, इस्माइल खान, जाहेद खान, कलाम खान, अनवर खान, हाफीज खान, अमीर खान, जूदगु खान।

मामले में बेमेतरा कलेक्टर पीएस एल्मा ने कहा कि प्रशासन मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है। गांव में धारा 144 लागू किया गया है। आरोपितों की पहचान की जा रही है, जिन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031