रामपुर में पूर्व नगर अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मामून शाह खान पिछले 25 सालों से नगर पालिका सदर के चुनाव की तैयारी कर रहे थे, लेकिन आखिरी वक्त में सीट महिला के लिए आरक्षित हो गई. इससे मामून शाह खान का गणित अविवाहित होने के चलते गड़बड़ा गया. आखिरकार मामून शाह खान ने झट निकाह कुबूल करने की तैयारी की है, ताकि अपनी दुल्हन को नगर पालिका की चेयरपर्सन का उम्मीदवार बनाया जा सके. चेयरमैन बनने और चुनाव लडऩे का सपना संजोए बैठे इस कांग्रेस नेता ने इसका एक अनोखा तरीका निकाल लिया. मामून शाह खान ने 45 घंटों के अंदर ही अपने लिए दुल्हनिया खोज ली. वहीं वह अब रामपुर के मोहल्ले अंगूरी बाग की रहने वाली शना खानम से शादी करने जा रहे हैं. मामून शाह नगर निकाय चुनाव के नामांकन से 2 दिन पहले 15 अप्रैल को शनिवार को निकाह करेंगे. इस निकाह का आयोजन हसीन मैरिज हॉल में 15 अप्रैल को रात 10:30 बजे होगा. बता दें कि 17 अप्रैल को रामपुर में निकाय चुनाव के नामांकन की आखरी तारीख है और आज 15 अप्रैल को नेताजी का निकाह है.सोशल मीडिया पर लोगों को किया आमंत्रित
निकाह को लेकर लोग कह रहे हैं कि “ये नेतागिरी जो न करवाए वह कम ही है” वही कांग्रेस नेता मामून शाह ने सोशल मीडिया पर अपील जारी कर लोगों से निकाह में शामिल होने की दावत दी. उन्होंने सभी को आमंत्रित करते हुए लिखा कि मेरे सभी अजीज दोस्तों, बुजुर्गो, भाइयों और मुझसे मोहब्बत करने वालों. कल मेरी शादी मे आप सभी लोग हसीन मैरिज हॉल मे रात 10.30 बजे पहुंचे. इसके लिए शादी के कार्ड भी छाप चुके हैं और दोस्तों को बांटे जा रहे हैं. शादी के बाद मामून शाह खान अपनी पत्नी को नगर पालिका की चेयरपर्सन का उम्मीदवार बनाएंगे.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031