बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर जल्द नया मेहमान आने वाला है. करीना कपूर प्रेग्नेंट हैं और कपल ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है. इस बयान में कहा गया है कि जल्द उनके घर नया मेंबर आने वाला है. करीना और सैफ ने बताया है-हम खुशी के साथ इस बात की घोषणा कर रहे हैं कि हमारे घर में बहुत जल्द एक अतिरिक्त सदस्य जुडऩे वाला है. प्यार और समर्थन के लिए हमारे सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद. कपल की तरफ से जारी इस बयान से साफ है कि जल्द बॉलीवुड के यह चर्चित कपल दूसरे बच्चे को वेलकम करने के लिए तैयार हैं. बता दें कि करीना कपूर खान को मेकअप से खुशी मिलती है. अभिनेत्री ने सोमवार को एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने बताया कि वह मंडे मेकअप के मूड में हैं. उन्होंने अपने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, उठो और मेकअप करो सोमवार मूड, जिसका मैं इंतजार कर रही थी. करीना के मेकअप लुक ने फैंस को हैरत में छोड़ दिया है. एक यूजर ने कमेंट किया, स्टनिंग बेबो. एक अन्य ने लिखा, वाओ हॉट. वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ नजर आएंगी, जो हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प की हिंदी रीमेक है. (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031