वर्ल्ड ब्राम्हण फेडरेशन छ.ग. एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. द्वारा प्रतिवर्षानुसार विप्र समाज को एकता के सूत्र में बांधे रखने वाले श्री विष्णु के षष्ठम अवतार आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी जन्मोत्सव उपलक्ष्य में राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास एवं सम्मानित अतिथियों सानिध्यता में 1100 दीपों से महाआरती, भजन एवं भोजन प्रसादी का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए वर्ल्ड ब्राम्हण फेडरेशन छ.ग. एवं सर्व युवा ब्राम्हण परिषद छ.ग के अरविन्द ओझा ने बताया कि यह कार्यक्रम 29 अप्रेल शनिवार को शाम 4 बजे से अम्बा मंदिर, सत्ती बाजार रायपुर में प्रारंभ होगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर – प्रात: 9 से 12 बजे तक आयोजित किया गया है। श्री ओझा ने अपील की कि इस भव्य आयोजन में आप सभी सपरिवार व ईष्ट मित्रों सहित सादर आमंत्रित हैं। कृपया पधार कर विप्र एकता को मजबूत करें।
.
भगवान श्री परशुराम जी जन्मोत्सव पर 1100 दीपों से महाआरती, भजन एवं भोजन प्रसादी
Previous Articleपोषक तत्वों से भरपूर छत्तीसगढ़ का बोरे-बासी
Related Posts
Add A Comment



















