What's Hot

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को कैंसर होने की खबर के बाद फैन्स के बीच कोहराम मचा हुआ है. टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने कहा है कि वह संजय के लिए अखंड ज्योत जलाने जा रही हैं. काम्या ने ट्वीट किया जिसमें उन्होंने महबूब स्टूडियो में संजय के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया और बताया कि वह उनके लिए अखंड ज्योत जलाने जा रही हैं.

काम्या पंजाबी ने ट्वीट किया, मैं अपने बप्पा से प्रार्थना करूंगी. इस साल गणेश स्थापना हमारे बाबा के लिए प्रार्थनाओं से भरपूर होगी. मैं आपके लिए अखंड ज्योत जलाऊंगी. प्लीज, प्लीज मजबूत बने रहिएगा और जल्दी ठीक होकर आओ. मैं 10 साल की थी तब से आपको पसंद करती हूं. आपको याद है मैं आपसे महबूब स्टूडियो में मिली थी और आपको जिप्पो गिफ्ट किया था. मैं वही क्रेजी लड़की हूं. काम्या ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने प्रशंसकों से संजय दत्त के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया. उसने लिखा, कृपया प्रार्थना करें. प्रार्थना में अपार शक्ति होती है. संजय दत्त के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करें. (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31