कांकेर जिले में बेटी के शादी वाले दिन पिता की मौत हो गई। मामला टहंकापार गांव का है। बताया जा रहा है कि लड़की के पिता ने बिजली स्विच को छुआ था। जिसके बाद पूरे शरीर में करंट फैल गया और उसकी मौत हो गई। शादी वाले दिन घर में हुए इस हादसे के बाद से मातम पसर गया है।
सोनू राम पटेल(45) की बेटी की शादी पास के ही किसी गांव में 2 मई को होनी थी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। एक दिन पहले ही अलग-अलग रस्में निभाई गई थी। जिसमें घर के लोगों ने खूब डांस किया था। इसके बाद अगले दिन मंगलवार को सोनू राम कुछ काम कर रहा था। इसी बीच उसने पंखा चालू करने के लिए बिजली स्विच दबाया था। इसी दौरान वह झुलस गया। उसने जोर से चिल्लाया भी। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसे वहां से खींचने का प्रयास किया, पर तुरंत नहीं हटा सके। इतने में सोनू राम की मौत हो गई।
गम में बदली खुशियां… बेटी की शादी के दिन ही पिता की मौत…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














