एग्जिट पोल में बढ़त से छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी गदगद

  • चन्द्रभूषण वर्मा

कर्नाटक में इस बार तस्वीर बदली हुई है। साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस को अपनी सत्ता बचानी थी तो इस बार बीजेपी के सामने वही चुनौती है। कर्नाटक का इतिहास रहा है कि 1985 से कोई भी पार्टी सत्ता में लगातार दूसरी बार सरकार नहीं बना पाई है।
राजनीतिक विश्लेषण मानते हैं कि कर्नाटक विधानसभा का चुनाव कांग्रेस के लिए ‘करो या मरोÓ वाला है। बीते कुछ सालों में हिमाचल छोड़ दें तो गुजरात, पंजाब, यूपी, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में झटका ही लगा है. कर्नाटक एक ऐसा राज्य हैं जहां पर कांग्रेस से बीजेपी की सीधी टक्कर है। वहीं कई सीटों पर जेडीएस भी मजबूत है। दूसरी ओर, कर्नाटक विधानसभा चुनाव की अहमियत कांग्रेस के रणनीतिकार भी समझ रहे हैं इसीलिए इस राज्य में प्रचार और रैलियां करने के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी भी मैदान में उतरे थे. जबकि गुजरात-हिमाचल प्रदेश के चुनाव में ऐसा नहीं देखा गया था।
कांग्रेस की जीत से बदलेगी देश की राजनीति : मरकाम
कर्नाटक में मतदान के बाद एग्जिट पोल में कांग्रेस की बढ़त पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा की विदाई कर्नाटक से शुरू होगी। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से देश की राजनीति में परिवर्तन आएगा। देश अब बदलाव के मूड में है। कर्नाटक मतदान के बाद जो एग्जिट पोल की रिपोर्ट कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के साफ संकेत दे रहे हैं। कर्नाटक की जनता की मन की बात एग्जिट पोल के माध्यम से देश के सामने आई है। कर्नाटक की जनता ने 40 प्रतिशत कमीशन लेने वाली भाजपा की सरकार को बदल दिया है और संकेत स्पष्ट है कि 2024 के चुनाव में केंद्र से भी मोदी भाजपा की विदाई है।
मोहन मरकाम ने कहा कि देश की जनता अब मोदी और शाह के जुमलो और झूठ परपंच से बोर हो चुकी है जनता बढ़ती महंगाई बेरोजगारी गिरती अर्थव्यवस्था से निजात पाना चाहती है देश की जनता मोदी सरकार के निजीकरण की नीतियों से खफा है वह देश की संपत्तियों को बचाना चाहती है सड़कों पर बड़े टोल टैक्स दवाइयों के दाम में हुई वृद्धि दूध दही पर ली जा रही जीएसटी के खिलाफ जनता आक्रोशित है रसोई गैस के आसमान छूती कीमत और पेट्रोल डीजल में हो रही मनमानी लूट से देश की जनता मुक्ति जाती है और कर्नाटक का परिणाम देश में बदलाव के संकेत देकर आएगी देश चलाना सिर्फ कांग्रेस को आता है कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों के साथ न्याय करती है सभी वर्गों की चिंता करती है और सभी वर्गों को राहत देने के लिए काम करती है।
एक नजर एग्जिट पोल पर…
कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर एबीपी न्यूज और सी वोटर के एग्जिट पोल में संभावना जताई गई है कि कांग्रेस को 100 से 112 सीटें मिल सकती हैं.बीजेपी को 83 से 95 और जनता दल (सेक्युलर) यानी जेडीएस को 21 से 29 सीटें हासिल हो सकती हैं.
जी न्यूज और मैट्रिज एग्जिट पोल में कांग्रेस को 41 प्रतिशत मतों के साथ 103 से 118 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.
टीवी 9 और पोलस्ट्रेट की ओर से किए गए चुनाव बाद सर्वेक्षण में कहा गया है कि कांग्रेस को 99 से 109 सीटें मिल सकती हैं जबकि बीजेपी को 88 से 98 सीटें मिलने का अनुमान है. इस एग्जिट पोल में यह अनुमान भी लगाया गया है कि जेडीएस को 21 से 26 सीटें मिल सकती हैं.
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत के साथ 122-140 के बीच सीट मिलने का अनुमान जताया है वहीं बीजेपी को 62-80 के बीच सीटें दी हैं.
न्यूज 24-टुडेज चाणक्य ने भी कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत के साथ 120 सीटें मिलने की संभावना जताई है, इसने बीजेपी को 92 सीटें मिलने की बात कही है. बता दें कि 224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा में बहुमत के लिए 113 सीटें चाहिए.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031