जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर झज्जर कोटली के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस पुल से नीच गिर गई। इस हादसे में अबतक 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 59 यात्री घायल हैं। घायलों का इलाज जम्मू के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार, छह लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि चार ही मौत जीएमसी जम्मू में इलाज के दौरान हो गई। मरने वालों बस चालक भी शामिल है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि बस संख्या UP81CT-3537 अमृतसर से वैष्णो देवी (कटड़) जा रही थी। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। सभी बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जैसे ही बस नेशनल हाइवे-44 पर झज्जर कोटली पहुंची, बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031