बलौदाबाजार. कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिलें में खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत माह मई 2023 में 1 मई से लेकर 29 मई तक विभिन्न खनिजों के अवैध परिवहन के 45 एवं अवैध उत्खनन के 02 प्रकरण छ.ग. गौण खनिज नियम 2015 के नियम-71 सहपठित खान एवं खनिज (विकास तथा विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 (4) के तहत् प्रकरण दर्ज किया किया गया है। जिसमें आज दिनांक तक 27 प्रकरणों का निराकरण करते हुए 5 लाख 58 हजार 960 रूपये अर्थदंड/समझौता शास्ति की वसूली किया गया है। शेष 20 प्रकरणों में अवैध उत्खनन,परिवहनकर्ताओं से छ.ग. गौण खनिज नियम 2015 के नियम-71 सहपठित खान एवं खनिज (विकास तथा विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 (5) के तहत् 5 लाख 36 हजार 715 रूपये अर्थदंड/समझौता शास्ति का अनारोपण की कार्यवाही की गई है। इस प्रकार माह मई 2023 में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन दर्ज कुल 47 प्रकरणों में 10 लाख 95 हजार 675 रूपये अर्थदंड,समझौता राशि की वसूली की कार्यवाही की गई है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031