रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा युवा संगठन के प्रदेश महासचिव के पद पर विनय चंद्राकर की नियुक्ति की गई है। विनय चंद्राकर की नियुक्ति युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर की अनुशंसा पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा की सहमति से की गई है। विनय चंद्राकर की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। आपको बता दें कि विनय चंद्राकर की कार्यकुशलता, सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान, ईमानदार, कर्मठता एवं कुशल नेतृत्व को देखते हुए महासभा के युवा संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने उनको प्रदेश महासचिव की कमान सौंपी है। विनय चंद्राकर कार्यपालन अभियंता के पद पर नगर संभाग दक्षिण छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड मैं कार्यरत हैं विगत 16 वर्षों से पावर कंपनी में कार्यरत हैं। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा युवा संगठन के प्रदेश महासचिव बनने पर विनय चंद्राकर को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है जिसमें महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, प्रदेश युवा संगठन अध्यक्ष वतन चंद्राकर, मनोज वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उमाकांत वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, सरोज चंद्राकर, उषा वर्मा, एकनाथ वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।
विनय चंद्राकर अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा युवा संगठन के प्रदेश महासचिव बने, महासभा ने दी बधाईयां…
Previous Articleक्या आपके घर भी लगा है एसी…तो जरूर पढें ये खबर…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














