मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में समाचार पत्र समूह ‘‘दैनिक भास्कर’’ द्वारा आयोजित ‘‘36 गढ़ एमिनेंस अवार्ड सम्मान समारोह 2022-23’’ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कला जगत तथा सामाजिक सेवा आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति तथा संगठनो को अवार्ड देकर सम्मानित किया। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध राज्य के रूप में पहचान देने के लिए हमारी सरकार द्वारा निरंतर कार्य हो रहे हैं। इसके लिए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर से बेहतर उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा देश और प्रदेश प्राकृतिक संसाधनों के साथ-साथ युवा शक्ति से भरपूर है। इनमें असीम ऊर्जा निहित है। इनका सही ढंग से इस्तेमाल के जरिए छत्तीसगढ़ को सजाने-संवारने में हम सबकी महत्वपूर्ण भागीदारी होनी चाहिए। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31