अभी कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज लगभग 800 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करने विजयपुर (मध्य प्रदेश) आए थे। अपने भाषण में योजनाओं को जनता के आगे गिनाया था। जमीन स्तर पर जनता को कितना लाभ मिलेगा वह तो आने वाला समय ही तय करेगा। विजयपुर में मृत शवों को भाजपा की सरकार में सम्मान नहीं मिल रहा है। ऊपर से नीचे तक भाजपा का शासन है। विजयपुर की जनता को मृत शवों को हॉस्पिटल से घर लाने के लिए शव वाहन नसीब नहीं होते हैं। आए दिन शर्मनाक तस्वीरों ने श्योपुर जिले का सिर शर्म से झुका दिया है। भाजपा शासन को इसकी कतई चिंता नहीं है। बार-बार ऐसी तस्वीरें विजयपुर से देखने को मिलती हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ चुके शवों को उनके घर तक छोड़ने शव वाहन की व्यवस्था नहीं है। लोग कभी हाथ ठेले, तो कभी ई रिक्शे पर मृत शरीर को लेकर जाते हैं। शनिवार को विजयपुर के वार्ड क्रमांक 04 के निवासी छोटू खान के पुत्र सोहिल खान उम्र 7 वर्ष की मौत सर्पदंश के कारण हो गई। उसके शव को विजयपुर सामुदायिक केंद्र में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। उसके परिजन 07 वर्षीय मासूम के शव को हाथ ठेले पर रखकर उसे घर पर ले गए। धरातल पर मौलिक सुविधाएं नहीं हैं। करोड़ों की योजनाएं, जनता की इन संवेदनशील असुविधाओ के समक्ष बहुत बौनी है। एक तरफ 800 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास दूसरी ओर मृतक के लिए शव वाहन की सुविधा न होना सरकार की असंवेदनशीलता को बताता है। नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश कुशवाह से चर्चा हुई तो कहा कि वे इस विषय पर विधायक जी से चर्चा करेंगे। स्थायी वाहन की व्यवस्था भी करवाएंगे। विधानसभा चुनाव नजदीक है। भाजपा के कई जनप्रतिनिधि टिकट के लिए अपनी ताल ठोक रहे है। उनके समर्थक भी सोशल मीडिया पर नेताओं का गुणगान करते हुए नजर आते है। आज तक किसी भी भाजपा पदाधिकारी ने जनता के बीच के इस मुद्दे को नहीं उठाया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031