मध्य प्रदेश के छतरपुर से हार्ट अटैक की खबर सामने आई है. यहां सोमवार सुबह एक स्कूल में 17 साल का छात्र प्रार्थना के दौरान अचानक गिर गया। स्कूल स्टाफ ने उसे सीपीआर देने की कोशिश की. लेकिन उसकी जान चली गई. बच्चे की मौत से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक सार्थक टिकरिया जाने माने व्यापारी आलोक टिकरिया का बेटा था. वह महर्षि विद्या मंदिर स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था। सार्थक हमेशा की तरह सोमवार की सुबह 6 बजे जागा और तैयार होकर स्कूल चला गया. लगभग साढ़े 7 बजे से 8 बजे के बीच स्कूल में सभी बच्चे पढ़ाई के पूर्व प्रार्थना की पंक्ति में खड़े थे. तभी अचानक सार्थक जमीन पर गिर गया. बच्चे कुछ समझ पाते इससे पहले ही सार्थक बेहोश हो गया। स्कूल के स्टाफ ने बच्चे को सीपीआर देने की कोशिश की और परिवार को सूचित किया. परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया लेकिन इसके पहले ही उसकी जान चली गई थी।
BIG BREAKING 10वीं के छात्र की हार्ट अटैक से मौत… प्रार्थना की लाइन में खड़ा था…तभी अचानक गिर पड़ा…
Previous Articleरिवर्स वॉटरफॉल देखना हो तो बनाएं यहां का ट्रिप प्लान….
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.














