सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी चीजें भी देखने को मिल जाती हैं, जिनके बारे में आपने कभी सोचा ही नहीं होगा. ऐसे वीडियो देख अक्सर लोग हैरान रह जाते हैं और अपनी आंखों पर ही भरोसा नहीं कर पाते हैं. हम आपको ऐसा ही एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जो आपने शायद ही कभी देखा हो और ये वीडियो आपको सीख भी देगा. वीडियो देखने के बाद आपको कुछ जिम्मेदारियों का एहसास भी होगा. सोचिए, अगर कोई आपसे ये कहे कि उसने एक कौए वो पानी की खाली बोतल को पार्क में बने डस्टबिन में डालते हुए देखा है, तो क्या आप उसकी बातों पर विश्वास कर लेंगे? शायद नहीं…लेकिन, हम आपको जो वीडियो दिखा रहे हैं उसे देखकर आपको यकीन हो जाएगा.
इस वीडियो को ट्विटर पर @TansuYegen नाम के यूजर ने शेयर किया है. कैप्शन में लिखा है- इस रावेन की तरह बनो. दरअसल, रावेन, कौए की ही एक प्रजाति है. 20 सेकंड की इस क्लिप में आप देख सकते हैं कि एक कौआ अपनी चोंच में प्लास्टिक की बोतल दबाए इधर-उधर कुछ ढूंढ रहा है और फिर वो एक डस्टबिन पर जाकर बैठ जाता है और फिर चोंच में ली हुई बोतल को डस्टबिन में डाल देता है. इस कौए को देखकर हम सभी को ये सीख मिलती है, कि हमें कभी भी किसी साफ और खुली जगह पर कचरा नहीं फेकना चाहिए बल्कि हमेशा कूड़ेदान में कचरा फेंकना चाहिए. ये वीडियो देखकर हमें भी अपनी आदतों में सुधार करना चाहिए.


वायरल हो रहे इस वीडियो को अबतक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- अगर पक्षी को इंसानों का कूड़ा उठाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है, तो ये हमारे लिए शर्म की बात है. दूसरे यूजर ने लिखा- मनुष्यों को भी पक्षियों से सीख लेनी चाहिए. इस वीडियो पर आपकी क्या राय है? कमेंट करके बताइए. (ndtv.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031