दरबार मोखली (पाटन ). छत्तीसगढ़जन स्वास्थ्य रक्षक संघ ने आज संघ के प्रांतीय सचिव अश्वनी साहू व प्रांताध्यक्ष फेरू सिंह राजपूत के नेतृत्व मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से दरबार मोखली पाटन मे मिलकर अपने एक सूत्रीय माँग राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन मे शामिल कर मानदेय देने की माँग से अवगत कराये । माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिनिधि मंडल को शीघ्र ही माँग के त्वरित निराकण करने का भरोसा दिलाया हैं। ज्ञात हो कि जन स्वास्थ्य रक्षको को शासन द्वारा विशेष प्रशिक्षण देकर गाँवो मे लोगो का प्राथमिक चिकित्सा ,उपचार करने के लिये जिला पंचायत द्वारा पंजीकृत किया गया हैं । बावजूद शासन प्रशासन द्वारा बीच बीच मे नर्सिंग एक्ट का हवाला देकर प्रताडित किया जाता हैं ,जो कि उचित नहीं हैं । संघ के प्रांतीय सचिव अश्वनी साहू ने बताया कि संघ पिछले 22 वर्षो से बहुत ही शाँति पूर्वक ढंग से गाँधी जी के सत्य व अहिंसा के मार्ग अपनाते हुये मांग करते आ रहे हैं , शायद इतनी लंबी लडाई छत्तीसगढ मे एक भी संगठन ने नही किया हैं । ऐसे संगठन के माँग पर शासन प्रशासन को अविलंब ही त्वरित कार्यवाही करनी चाहिये । मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल मे संघ के प्रांतीय अध्यक्ष फेरू सिंह राजपूत (बिलासपुर ), सचिव अश्वनी साहू (पाटन ,दुर्ग ) ,पुरुषोत्तम यादव ( पाटन ,दुर्ग ) ,बलराम सिंहा ( रायपुर ) ,चंदा राम पटेल (बिलासपुर ) ,अजय यादव ( बिलासपुर ) ,बृजेशवर राजपूत (मुंगेली ) ,सुमन दास मानिक पुरी (कोटा ,बिलासपुर ) ,दया राम साहू (बालोद ) ,चेतन साहू ( बालोद ) ,संदीप अग्रवाल ( धमधा ) व जगन्नाथ यादव ( बस्तर ) ,दानी राम साहू (मुंगेली ) ,गोपाल बघेल (बालोद ) ,दानी पाल ( धमतरी ) ,परमेशवर साहू ,घनश्याम साहू सहित प्रदेश के सभी जिला प्रतिनिधी शामिल रहे ।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031