उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) में मनचले को दो लड़कियों को आई लव यू (I Love you) कहना भारी पड़ गया. जैसे ही मनचले की आई लव यू की आवाज दोनों लड़कियों के कानों तक पहुंची, लड़कियों ने तुरंत अपनी चप्पलें उतार दीं और मनचले पर चप्पलों की बारिश कर दी. सबसे हैरानी की बात तो ये थी कि मनचले पर लड़कियों की चप्पलों का भी कोई असर नहीं हुआ. जब लड़कियां उसे थप्पड़ मार रही थीं तब भी वह कह रहा था ‘मैं तुम्हारे बिना मर जाऊंगा’.

चप्पलों और थप्पड़ों की बरसात हुई – दरअसल ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा की पॉश कॉलोनी कमला नगर से सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक, यहां लड़कियों ने बीच सड़क पर एक शख्स की पिटाई शुरू कर दी. लड़कियों ने मनचले पर चप्पलों और थप्पड़ों की बरसात कर दी.

लेकिन हर थप्पड़ और हर चप्पल के बाद वह शरारती युवक बस यही कहता था, “देखो, मैं तुम्हारे बिना मर जाऊंगा।” लड़कियों की चप्पलों और थप्पड़ों का मानो उस पर कोई असर ही नहीं हो रहा था. मनचले की ये बात सुनकर लड़कियां और भी भड़क जातीं. इस दौरान एक लड़की ने मनचले की पिटाई करते हुए कहा कि अब तुम मर जाओ.

आधे घंटे तक पीटा – मिली जानकारी के मुताबिक लड़कियों ने बीच सड़क पर मनचले की करीब 30 मिनट तक पिटाई की. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस दौरान मनबढ़ युवक सिर्फ यही कहता रहा कि तुम्हारे देखे बिना मैं मर जाऊंगा. 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031