गुजरात (Gujarat) के पोरबंदर शहर (Porbandar City) में राष्ट्रीय ध्वज का कथित तौर पर अपमान (National flag) करने का एक ऑडियो क्लिप (audio clip) सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने शनिवार को एक मौलवी को हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) भागीरथ सिंह जडेजा ने बताया कि आरोपी की पहचान वासिद रजा के रूप में हुई है और शुक्रवार को उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कीर्तिमंदिर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने और समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने के आरोप में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मौलवी बहार-ए-शरीयत नामक व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन है, जिसमें उससे राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान पर उसकी राय पूछी गई थी। जडेजा ने कहा कि कीर्तिमंदिर पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी का आधार इसी का एक ऑडियो क्लिप है। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153, 153ए, 153बी (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाना) और 505 और 505 ए (शत्रुता को बढ़ावा देने के लिए बयान, अफवाह फैलाना) के साथ-साथ राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031