आमतौर पर फूड पैकेट और पेंट में पाया जाने वाला माइक्रोप्‍लास्टिक अब इंसानों के दिल तक (Microplastic in Human Heart) पहुंच गया है. डॉक्‍टरों की एक टीम ने पहली बार मानव हृदय के अंदर इसके पाए जाने की पुष्टि की है. आप जानकर हैरान होंगे कि यह इतना खतरनाक है कि आपके दिल की धड़कन तेज़ कर सकता है, जिससे हार्ट अटैक (Heart attack) होने और जान जाने का खतरा है.

20 से 500 माइक्रोमीटर चौड़े – न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक, रिसर्च करने वाली टीम के डॉक्‍टर कुन हुआ शियुबिन यांग ने कहा, हम यह जानना चाहते थे कि क्या ये कण अप्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष तौर पर शरीर के अंदर पहुंचकर कुछ नुकसान कर सकते हैं. टीम ने लेजर डायरेक्ट इंफ्रारेड इमेजिंग के जरिए हार्ट टिश्यू के सैंपल की जांच की. पता चला कि दिल के अंदर 20 से 500 माइक्रोमीटर चौड़े प्लास्टिक के टुकड़े मौजूद थे. डॉक्‍टरों ने बताया कि उन्‍हें पांच हार्ट टिश्यू के अंदर 9 अलग अलग तरह के प्‍लास्टिक देखे. इनमें पॉलीइथाइलीन, टेरेप्थलेट, पॉलीविनाइल क्लोराइड और पॉली (मिथाइल मेथाक्राइलेट) शामिल हैं.

मुंह, नाक या अन्य बॉडी कैविटीज़ के सहारे घुसे – वैज्ञानिकों के मुताबिक, ज्‍यादातर सैंपल में हजारों ऐसे टुकड़े नजर आए. सभी इंसानों के शरीर में मुंह, नाक या अन्य बॉडी कैविटीज़ के सहारे घुसे थे. माइक्रोप्‍लास्टिक शरीर के किस-किस अंग तक पहुंचा है, इसके बारे में अभी भी वैज्ञानिकों को पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है. लेकिन इससे पहले फेफड़ों, मां के दूध में माइक्रोप्‍लास्टिक पाए जाने की खबरें सामने आ चुकी हैं. इंसानों के अंग चूंक‍ि एक दूसरे से संबंधित होते हैं, इसल‍िए यह पता कर पाना काफी कठ‍िन है कि वे यहां कहां से पहुंचे.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031