इस बार कुछ तत्व देश की आजादी के जश्न में खलल डालने की साजिश रचने में लगे हैं. केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कुकी  या मैतेई समूहों की ओर से विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तिरंगा फहराने और राष्ट्र को संबोधित करने के दौरान कुछ सरकार विरोधी तत्व झंडे और तख्तियां लहराने के साथ ही नारे भी लगाने की साजिश रच रहे हैं. हाल ही में नई दिल्ली जिले में खुफिया एजेंसियों ने विशेष सुरक्षा समूह  सीआईएसएफ, दिल्ली पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के साथ स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा तैयारियों को साझा करने के लिए आयोजित एक बैठक में इन सभी संभावित खतरों पर चर्चा की.

एक अधिकारी ने कहा कि बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि इस साल स्वतंत्रता दिवस सितंबर में दिल्ली में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन से एक महीने से भी कम समय पहले पड़ रहा है. इस समारोह से पहले या उसके दौरान किसी भी प्रतिकूल घटना का देश की छवि पर और एक हाई प्रोफाइल कार्यक्रम की मेजबानी करने की तैयारी नकारात्मक असर पड़ेगा. खुफिया एजेंसियों ने यह भी बताया कि विभिन्न समूह अपने मुद्दों को सुर्खियों में लाने के लिए महत्वपूर्ण घटनाओं से पहले या उसके दौरान भी विरोध प्रदर्शन का सहारा पहले भी लेते रहे हैं.

किसानों की मांग, समान नागरिक संहिता, श्रम/सेवाओं से संबंधित मुद्दों के अलावा इस साल के आयोजन के लिए सुरक्षा के नजरिये से बताए गए प्रमुख मुद्दों में मणिपुर के हालात भी शामिल थे. दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ खतरे की जानकारी साझा करते समय, उन्हें विरोध प्रदर्शनों पर हर अपडेट हासिल करने के लिए कहा गया है. उन्हें भीड़ और आंदोलन पर नजर रखने के लिए पड़ोसी राज्यों के पुलिस विभागों के साथ भी समन्वय करना चाहिए. केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने सोशल मीडिया के बारे में भी चेतावनी दी है, जिसका इस्तेमाल कट्टरपंथ और लोगों को संगठित करने, मशहूर लोगों को धमकियां देने और ऐसे कामों के लिए इनाम देने के लिए तेजी से किया जा रहा है.

लाल किले पर कैसा होगा 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह? चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी, आसमान तक बनाया सुरक्षा कवच

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की सुरक्षा चिंताओं में अन्य प्रमुख मुद्दों के साथ ही लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक पाकिस्तान स्थित ऑपरेटिव का मामला भी शामिल था. जिसने अपने सहयोगियों को दिल्ली में कुछ जगहों की टोह लेने का निर्देश दिया था. जिसमें राष्ट्रीय जांच एजेंसी और दिल्ली पुलिस का मुख्यालय भी शामिल था. बहरहाल एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उचित इंतजाम किए गए हैं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031