इसी साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने को है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में है। जहां एक ओर भाजपा अपनी पार्टी मजबूत करने की तैयारी में है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के लिए ये चुनाव बड़ा चुनौतीपूर्ण है। इसी बीच रविवार को लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह बीजेपी में शामिल हुए। वे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे। और भाजपा का दामन थाम लिया। अपने सैकड़ों समर्थकों को भी भाजपा की सदस्यता दिलाई।
धर्मजीत सिंह पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के नजदीकियों में से एक हैं। 1998 में पहली बार लोरमी से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 2003 और 2008 में भी उन्होंने कांग्रेस की ओर से विधानसभा में लोरमी का प्रतिनिधित्व किया।
2003 में विधानसभा के उपाध्यक्ष भी चुने गए। दो बार उत्कृष्ट विधायक का पुरस्कार जीता। अजीत जोगी ने 2016 में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ बनाई तो धर्मजीत उनके साथ खड़े हो गए। 2018 के चुनाव में JCCJ के चुनाव चिन्ह पर जीतकर विधानसभा पहुंचे। उन्हें विधायक दल का नेता बनाया गया था।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031