77 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ब्रह्माकुमारी रश्मि दीदी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में साईं नगर जोरा पहुंचकर झंडा वंदन किया गया! इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्री साईं दर्शन आवासीय समिति के समस्त पदाधिकारी गण कार्यकारिणी सदस्य गण, सीनियर सिटीजन, बच्चों और महिलाओं द्वारा बढ़-चढ़कर ध्वजारोहण में भाग लिया गया! वहां पर ब्रह्मकुमारी बहनों और उपस्थित वरिष्ठ जनों का साल श्रीफल द्वारा विशेष स्वागत सत्कार भी किया गया! आगंतुक अतिथियों जिनमें अच्छी खासी संख्या में ब्रह्मकुमारी बहने भी शामिल रही इनके सारगर्भित समाज हित के उद्बोधन में आज के भौतिकवाद के युग में ध्यान साधना द्वारा कैसे मानव अपने भीतर मानसिक शांति कायम कर सके इस विधा पर विशेष सीख दी गई! समिति के संरक्षक विजय कुमार कोस्टा, कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य चंद्रशेखर चतुर्वेदी के प्रभावी उद्बोधन के अलावा चंद्रशेखर राव पूर्व अध्यक्ष का प्रभावपूर्ण संचालन आकर्षण का केंद्र रहा! बाल कलाकारों में विभा शर्मा तथा बहनों द्वारा अद्भुत कला का प्रदर्शन किया गया और छोटी सी उम्र में मुखाग्र गीता सार सभी के सामने बहुत ही अच्छे ढंग से सुनाया गया! डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव, विमल नागर उपाध्यक्ष, सुरेश सोनी कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्यों में छोटेलाल ठाकुर, मिथिलेश श्रीवास्तव, अमित सिंह पूर्व अध्यक्ष के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक कार्यक्रम के अंत तक मौजूद रहे!

ब्रह्माकुमारी रश्मि बहन

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31