छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट और दंतेवाड़ा, बस्तर, राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, धमतरी और रायपुर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को भी राजधानी रायपुर समेत धमतरी, गरियाबंद, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर जिलों के कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई है। इसके अलावा बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में भी जमकर बादल बरसे।
रायपुर में कुछ ही घंटे तेज बारिश में सड़कों का हाल तालाब जैसा हो गया। कई इलाकों में लोगों के घरों के भीतर पानी घुस गया। नगर निगम ने ढेर सारे दावे जरूर किए थे लेकिन तेज बारिश ने सारे दावों की पोल खोल दी। कुशालपुर, प्रोफेसर कॉलोनी, चंगोराभाठा,एनआईटी रोड, जयस्तंभ और तेलीबांधा के आसपास के इलाकों में पानी भर गया।
Related Posts
Add A Comment


















