मच्छरों के काटने से डेंगू मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, जिसमें ब्लड का प्लेटलेट काउंट कम होने लगता है और अगर यह स्थिति और ज्यादा गंभीर हो जाए तो इंसान की मौत तक हो सकती है. ऐसे में डेंगू मलेरिया के दौरान दवाइयों के अलावा आप किन चीजों का सेवन करें, जिससे आपके प्लेटलेट काउंट बढ़ सकें आइए हम आपको बताते हैं.
खुद को हाइड्रेट रखें
डेंगू मलेरिया के दौरान खुद को हाइड्रेट रखना बहुत ज्यादा जरूरी है, क्योंकि पसीने के कारण डिहाइड्रेशन हो सकता है. ऐसे में आप लिक्विड डाइट और इलेक्ट्रोलाइट्स युक्त ड्रिंक का सेवन करें. पानी के अलावा आप नारियल पानी, सूप और फ्रेश जूस का सेवन करें
इन फलों का सेवन करें
डेंगू या मलेरिया से पीड़ित लोगों को अपनी डाइट में केला, पपीता, तरबूज, खरबूज जैसे नरम फलों का सेवन करना चाहिए, जो पचाने में आसान होते हैं और शुगर की मात्रा होने से शरीर को एनर्जी भी देते हैं.
इन सब्जियों का करें सेवन
डेंगू मलेरिया से पीड़ित लोगों को अपनी डाइट में लौकी, कद्दू, गाजर, पालक जैसी आसानी से पच जाने वाली सब्जियों का सेवन करना चाहिए. यह फाइबर युक्त होती है और इनमें आयरन पाया जाता है जो प्लेटलेट काउंट्स को बढ़ाता है.
साबुत अनाज का सेवन करें
डेंगू मलेरिया से पीड़ित व्यक्तियों को अपनी डाइट में साबुत या अंकुरित अनाज का सेवन करना चाहिए, जिसमें मूंग, स्प्राउट्स, ब्राउन राइस और ओट्स जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं.
अदरक का सेवन करें
अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. यह मतली को कम करते हैं और पाचन को बढ़ावा देते हैं. ऐसे में आप अदरक की चाय या सूप में अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं.
लहसुन
लहसुन में भी एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं. ऐसे में डेंगू या मलेरिया से प्रभावित लोगों को अपनी डाइट में लहसुन को जरूर शामिल करना चाहिए.
दही
दही आपके पाचन तंत्र को ठीक कर सकता है, इसमें प्रोबायोटिक पाए जाते हैं जो आंतों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. ऐसे में आपको अपनी डाइट में दही को जरूर शामिल करना चाहिए.
विटामिन सी युक्त चीजों का करें सेवन
विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे खट्टे फल, बेल पेपर, नींबू, संतरा जैसी चीजों का सेवन आपको करना चाहिए यह इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं.

डिस्क्लेमर-इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031