रायपुर। देश में पेंशनरों के अग्रणी अखिल भारतीय संगठन भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.एच. सुरेश ने छत्तीसगढ़ में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के कार्य विस्तार हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश के पदाधिकारियों में फेरबदल किया है।
नई नियुक्ति की है. नये पदाधिकारी के चयन में छत्तीसगढ़ में लम्बे समय तक कर्मचारी संगठन में पूर्व प्रांताध्यक्ष/ महामंत्री रहे और सेवानिवृत होने के बाद आज भी सक्रिय भूमिका में रहने के वाले पूर्व कर्मचारी नेता और छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर फेडरेशन के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र नामदेव को छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रांताध्यक्ष नियुक्त किया है।
नवा रायपुर महानदी और इंद्रावती विभागाध्यक्ष कार्यालय के संयुक्त संगठन के अध्यक्ष रहे कर्मचारी नेता जे पी मिश्रा को कार्यकारी प्रांताध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ डिप्लोमा अभियंता संघ के कोषाध्यक्ष रहे सक्रिय कर्मचारी नेता अनिल गोल्हानी को प्रदेश महामन्त्री तथा छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामन्त्री रहे कर्मचारी नेता बी एस दसमेर को पेंशनर्स महासंघ में प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।
उक्त जानकारी जारी विज्ञप्ति में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री पूरन सिंह पटेल और जिला शाखा रायपुर के अध्यक्ष आर जी बोहरे ने दी है।
BIG BREAKING भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ में फेरबदल… वीरेंद्र नामदेव छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष नियुक्त
Previous Articleप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी
Next Article जन्मदिन पर सीएम बघेल ने शेयर की फैमिली फोटो, लिखा….
Related Posts
Add A Comment



















