भारत का चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा में लेंडिंग का सीधा प्रसारण इसरो के वेबसाईट www.isro.gov.in, इसरो के अधिकृत यूट्यूब चैनल (इसरो ऑफिशीयल), इसरो के फेसबुक www.facebook.com/ISRO और दूरदर्शन के राष्ट्रीय टी.व्ही. चैनल पर 23 अगस्त को शाम 5.27 बजे किया जाएगा। स्कूलों में विद्यार्थी और शिक्षक इसका सीधा प्रसारण देख सकेंगे।
प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयकों को निर्देशित किया है कि प्रदेश के समस्त विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, पोर्टाकेबिन विद्यालयों में सुविधा अनुसार 23 अगस्त को शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए विशेष सभा का आयोजन कर सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था करें।
जहां पर यह संभव न हो वहां अगले दिवस 24 अगस्त को प्रातः कालीन सभा में कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को दिखाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031