ये पेंटिंग दिखने में बिलकुल आम पेंटिंग्स जैसी लग रही है. इसे पहली बार देखने पर हर कोई यही समझता है. लेकिन कहानी इसके एकदम उलट है. इसे ‘शापित’ पेंटिंग कहा जाता है. इसे चैरिटी शॉप पर 20 पाउंड में बेचने के लिए रखा गया है. जो भी खरीदता है, वही लौटाकर चला जाता है. कोई इसे अपने पास नहीं रखना चाहता. लोगों ने इसके पीछे का कारण भी बताया है. ग्राहकों ने शिकायत करते हुए कहा कि उन्हें इसे देखने के बाद अच्छा महसूस नहीं होता. काफी अजीब सा लगने लगता है.
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, इस पेंटिंग में एक छोटी बच्ची लाल रंग की ड्रेस पहने नजर आ रही है. उसके चेहरे पर परेशान करने वाले भाव हैं. उसे इंग्लैंड के ईस्ट ससेक्स के हेस्टिंग्स एडवाइस रिप्रेजेंटेशन सेंटर शॉप को अन्य कई तस्वीरों के साथ डोनेट किया गया था.
दुकान के मैनेजर स्टीव को इस बात का डर था कि शायद इसे कोई नहीं खरीदेगा क्योंकि लड़की की आंखों को देखकर ऐसा लगता है कि उसकी आंखें कमरे में आपको ही हर तरफ देख रही हैं. एक महिला इसे 25 पाउंड में खरीदकर ले गई थी लेकिन दो दिन बाद लौटा गई. उसने स्टीव से कहा, ‘मुझे इस तस्वीर से छुटकारा पाना है क्योंकि इसका ऑरा ठीक नहीं है.’
एक और महिला ने वापस लौटाई पेंटिंग


इसके बाद स्टीव ने पेंटिंग को दोबारा दुकान में रख दिया और इस पर एक साइन लगाया, जिस पर लिखा था, ‘संभावित रूप से शापित?’ इसके बाद एक अन्य महिला ने इसे खरीदा. वो भी जल्द ही वापस कर गई. उसने कहा कि वो इस शापित चीज को दोबारा कभी नहीं देखना चाहती.
स्टीव ने बताया कि वो महिला काफी डर गई और परेशान होकर वापस लौटी थी. इसके बाद स्टीव ने पेंटिंग को दुकान के विंडो में दोबारा रख दिया. इस पर 20 पाउंड का टैग लगाया और कहा, ‘ये वापस आ गई है! दो बार बिकी और दो बार रिटर्न हुई! क्या आप इतने बहादुर हैं?’
पेंटिंग को दुकान के पास से गुजर रहे एक शख्स ने देखा. उसने इसकी तस्वीर क्लिक कर उसे ऑनलाइन पोस्ट कर दिया. जो बाद में वायरल हो गई. लोग इसकी तुलना 2013 में आई फिल्म द कान्जरिंग की एनाबेल डॉल से कर रहे हैं. लोगों ने दुकानदार को पेंटिंग जलाने की सलाह दी है. (aajtak.in)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031