Home » BIG BREAKING लोकसभा चुनाव : कांग्रेस की छठी सूची जारी… अब तक 192 उम्मीदवारों के नामों का एलान
Breaking दिल्ली देश राज्यों से

BIG BREAKING लोकसभा चुनाव : कांग्रेस की छठी सूची जारी… अब तक 192 उम्मीदवारों के नामों का एलान

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की छठी सूची जारी कर दी है। इसमें राजस्थान के लिए चार और तमिलनाडु के लिए एक उम्मीदवार का एलान किया गया है।
अब तक 192 उम्मीदवारों के नामों का एलान
इससे पहले शनिवार को कांग्रेस की चौथी सूची जारी की गई थी। इसमें 45 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया था। कांग्रेस ने राजस्थान की नागौर सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के लिए छोड़ी थी। इससे पहले 21 मार्च को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी, जिसमें 57 नामों को शामिल किया गया था। कांग्रेस की पहली सूची में 39 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी।

Cricket Score

Advertisement

Live COVID-19 statistics for
India
Confirmed
0
Recovered
0
Deaths
0
Last updated: 14 minutes ago

Advertisement

error: Content is protected !!