Home » लॉकडाउन में 52 परियों से नैनमटक्का, 11 पकड़ाए
Breaking क्रांइम छत्तीसगढ़ राज्यों से

लॉकडाउन में 52 परियों से नैनमटक्का, 11 पकड़ाए

रायपुर। अभी पूरे छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन है और इसके बाद भी गैर कानूनी काम करने वालों को किसी का डर नहीं है। तभी तो राज्य के महासमुंद में लॉकडाउन के दौरान 52 परियों से नैनमटक्का (जुआ खेलते) करते 11 लोग पकड़े गया है। यह खेल शहर के एक फार्म हाउस चल रहा था जहां पुलिस ने दबिश दी। इस पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 41 लाख रुपये, 5 लग्जरी वाहन जब्त किया है। महासमुंद जिला पुलिस ने नेचर बास्केट फार्म हाउस दबिश देकर 11 जुआरियों को दबोचा है। पुलिस ने मौके पर 41 लाख रुपए समेत 5 लग्जरी वाहन और 12 नग मोबाइल बरामद किया है। सभी जुआरियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। उल्लेखनीय है कि कोरोना पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन ने लॉकडाउन का ऐलान किया है। जिसके चलते सब कुछ बंद है, वहीं कई लोग ऐसे भी है जो लॉकडाउन के नियमों को लेकर जमकर लापरवाही बरत रहे हैं। इसी क्रम में महासमुंद में जुआ का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने यहां नेचर बास्केट फार्म हाउस में छापामार कर लाखों के जुए का खुलासा किया है। पुलिस ने 11 जुआरियों से 41 लाख 24 हजार 705 रुपए जब्त किए हैं। इसके साथ ही 5 लग्जरी वाहन, 12 नग मोबाइल भी पुलिस ने जब्त कर कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार 11 जुआरी महासमुंद, ओडिशी, रायपुर, दुर्ग के रहने वाले हैं। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर तेंदुकोना पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Cricket Score

Advertisement

Live COVID-19 statistics for
India
Confirmed
0
Recovered
0
Deaths
0
Last updated: 14 minutes ago

Advertisement

error: Content is protected !!