Home » बेमेतरा जिले में शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संविदा नियुक्ति/प्रतिनियुक्ति के लिए इस तिथि तक आवेदन आमंत्रित
छत्तीसगढ़ देश राज्यों से

बेमेतरा जिले में शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संविदा नियुक्ति/प्रतिनियुक्ति के लिए इस तिथि तक आवेदन आमंत्रित


बेमेतरा। बेमेतरा जिले में अंग्रेजी माध्यम हेतु चयनित शिवलाल राठी उत्कृष्ट विद्यालय बेमेतरा में संविदा नियुक्ति/प्रतिनियुक्ति के लिए छग शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर के आदेशानुसार प्राचार्य (अंग्रेजी माध्यम) प्रतिनियुक्ति हेतु आरक्षित, व्याख्याता हिन्दी-01 पद, व्याख्याता अंग्रेजी-01 पद, व्याख्याता संस्कृत-01 पद, व्याख्याता गणित-01 पद (अंग्रेजी माध्यम), व्याख्याता जीवविज्ञान-01 पद (अंग्रेजी माध्यम), व्याख्याता सामाजिक विज्ञान-01 पद (अंग्रेजी माध्यम), प्रधान पाठक प्राथमिक शाला-01 पद (अंग्रेजी माध्यम), प्रधान पाठक पूर्व मा. शाला-01 पद (अंग्रेजी माध्यम), सहायक शिक्षक-05 पद (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक-04 पद (अंग्रेजी माध्यम), व्यायाम शिक्षक-01 पद, गं्रथपाल-01 पद, शिक्षक कम्प्यूटर-01 पद, प्रयोगशाला सहायक-03 पद, सहायक ग्रेड-2, 01 पद, सहायक ग्रेड-03 01 पद, भृत्य-04 पद, चौकीदार -01 पद एवं अंशकालीन सफाई कर्मचारी-02 पद (कलेक्टर दर संबधित जिले के अनुसार) कुल 32 पद प्राप्त हुआ है। उपरोक्त पदो में संविदा/प्रतिनियुक्ति भर्ती हेतु विज्ञापन जिला बेमेतरा के शासकीय वेब-साईट, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा शासकीय शिवलाल राठी उत्कृष्ट विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) बेमेतरा के सूचना पटल पर देखा जा सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी सीएस ध्रुव ने जानकारी दी है कि स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा में जमा होने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2020 सायं 5 बजे तक है।

About the author

NEWSDESK

Cricket Score

Advertisement

Live COVID-19 statistics for
India
Confirmed
0
Recovered
0
Deaths
0
Last updated: 5 minutes ago

Advertisement

error: Content is protected !!