Home » छत्तीसगढ़ में शीतलहर के हालात, जानें राजधानी का तापमान
Breaking छत्तीसगढ़ राज्यों से

छत्तीसगढ़ में शीतलहर के हालात, जानें राजधानी का तापमान

file foto

प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड शुरू होने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर के हालात हो गए हैं। वहीं रायपुर का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, प्रदेश भर में सबसे न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो कवर्धा का बताया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। सुबह और रात के साथ ही अब शाम को भी ठंड बढऩे लगी है। आउटर क्षेत्रों में तो लोगों को अभी से ही अलाव जलाते देखा जा सकता है। इस वर्ष नवंबर में जो ठंड पड़ रही है ठीक वैसे ही ठंड 2016 में देखने को मिली थी। रायपुर का पारा 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो वर्ष 2016 के नवंबर माह में दर्ज किया गया था।

Cricket Score

Advertisement

Live COVID-19 statistics for
India
Confirmed
0
Recovered
0
Deaths
0
Last updated: 11 minutes ago

Advertisement

error: Content is protected !!