Home » रेगले में नया धान खरीदी केन्द्र खुलने से किसानों में खुशी की लहर
Breaking छत्तीसगढ़ राज्यों से

रेगले में नया धान खरीदी केन्द्र खुलने से किसानों में खुशी की लहर

सफलता की कहानी

नारायण यादव ने कहा कि अब लंबित दूरी तैय नहीं करनी पड़ती
घर के पास ही रेगले धान मंडी में धान बेचने में आसानी हो रही है
मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
नारायण यादव ने कहा कि समय और पैसे की भी बचत हो रही है

जशपुरनगर. कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टर कक्ष से बगीचा विकासखण्ड के गुरूम्हाकोना निवासी किसान नारायण यादव से विडियो कॉल के माध्यम से बात की और धान विक्रय की जानकारी ली। किसान श्री नारायण ने बताया कि अपने घर से 2 किलोमीटर की दूरी पर ही धान खरीदी केन्द्र खुलने से बहुत खुशी हो रही है। पहले धान बेचने के लिए 12 किलोमीटर दूर बगीचा जाना पड़ता था। दूरी अधिक होने के कारण आने-जाने में अधिक समय लगता था और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़़ाता था। अब घर के नजदीज धान खरीदी केन्द्र रेगले में खुल जाने से धान बेचने में आसानी हो रही है। उल्लेखनीय है कि गुरूम्हाकोना के आस-पास के किसान नजदीक में धान खरीदी केन्द्र की मांग कर रहे थे। उनकी मांग को छत्तीसगढ़ शासन ने गंभीरता से लेते हुए नजदीक रेगले में धान खरीदी केन्द्र नया खोल दिया गया है। जिससे आस-पास के किसानों में हर्ष व्याप्त है और सभी किसानों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।

Cricket Score

Advertisement

Live COVID-19 statistics for
India
Confirmed
0
Recovered
0
Deaths
0
Last updated: 2 minutes ago

Advertisement

error: Content is protected !!