छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के लिए मतदान 7 नवंबर को होगा। बस्तर व दुर्ग संभाग की 20 सीटों को लेकर कांग्रेस-भाजपा ने अब पूरी ताकत झोंक दी है। यही कारण है कि दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारकों का एक के बाद लगातार दौरा कार्यक्रम और चुनावी सभाएं हो रही हैं। राज्य में अपनी सरकार बनाने के लिए राजनीतिक पार्टियां पूरा दमखम लगा रही हैं। इसी कड़ी में चार नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य बड़ी राजनीतिक हस्तियां चुनावी सभाओं में हिस्सा लेंगी। प्रधानमंत्री मोदी दुर्ग शहर में भी सभा को संबोधित करेंगे, वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डोंगरगांव व कांकेर में और राहुल गांधी जगदलपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
चुनावी सभाओं में घोषणा-पत्र में किए गए वादों पर एक बार फिर राष्ट्रीय नेता अपनी आवाज बुलंद करेंगे। यहां मतदाताओं को साधने की रणनीति बनेगी। पहले चरण के मतदान के 48 घंटे पहले प्रचार कार्यक्रम पर प्रतिबंध लग जाएगा। इसलिए चार नवंबर को बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
राहुल खरसिया भी जाएंगे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी जगदलपुर व रायगढ़ में मोर्चा संभालेंगे। दोपहर एक बजे जगदलपुर में व दोपहर 2.30 बजे खरसिया में सभा लेंगे। इससे पहले राहुल गांधी कांकेर के भानुप्रतापपुर में सभा को संबोधित कर चुके हैं।
BIG BREAKING विधानसभा चुनाव : छत्तीसगढ़ में आज दिग्गजों का जमावड़ा…पीएम मोदी दुर्ग…सीएम योगी डोंगरगांव-कांकेर तो सांसद राहुल गांधी जगदलपुर व रायगढ़ में लेंगे चुनावी सभा…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















