उत्तर बस्तर कांकेर। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले ऐसे हितग्राही जिनके आधार नंबर सक्रिय नहीं हैं, उन्हें नजदीकी आधार केंद्र से संपर्क करके अपने आधार नंबर को सक्रिय कराने कहा गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने कहा है कि इसी तरह कुछ हितग्राहियों के आधार नंबर उनके बैंक खातों से लिंक नहीं हैं वह भी आवेदन में जिस बैंक खाते का उल्लेख किया है, उस बैंक खाते से भी शीघ्र ही लिंक करा लें ताकि योजना अंतर्गत निर्धारित राशि सुगमतापूर्वक उनके खाते में सीधे हस्तांतरित किया जा सके। ऐसे आवेदकों की सूची आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक एवं परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास के पास उपलब्ध है। पात्र हितग्राही उनसे संपर्क करके अपने आधार नंबर की स्थिति एवं बैंक खातों से लिंकिंग की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031