अज्ञात लोगों द्वारा आज सोमवार को एक भाजपा की महिला नेता को गोली मारी गई। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बिष्णुपुर इलाके में भारतीय जनता महिला मोर्चा की एक इकाई की उपाध्यक्ष राधारानी नस्कर को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं। भाजपा के एक नेता ने कहा कि स्थानीय चिकित्सा संस्थान में उनकी हालत बिगडऩे पर कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ है क्योंकि सत्ताधारी पार्टी महिला मोर्चा द्वारा विरोध की आवाज को चुप कराना चाहती है। तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप का खंडन किया और दावा किया कि यह भाजपा की दुर्दशा का परिणाम है।
Previous Articleकोरोना की रोकथाम एवं बचाव के लिए 5 करोड़ की सहायता राशि
Related Posts
Add A Comment


















