उत्तर प्रदेश के बांदा में एक महिला ने अपने पति के नपुंसक होने का आरोप लगाया है. आरोप है कि पति के नामर्द होने पर जीजा ने दुष्कर्म करने की कोशिश की. महिला ने पुलिस से शिकायत की. मगर उसकी कोई सुनाई नहीं हुई. अंत में कोर्ट के माध्यम से पति सहित 6 ससुरालवालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस कानूनी कार्रवाई करने में जुटी हुई है.
शहर कोतवाली इलाके की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया, उसकी शादी मई 2022 में मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी. शादी में बाकायदा दान, दहेज, जेवर आदि दिए गए थे.
आरोप है कि ससुरालवालों ने उसके साथ छल-कपट, धोखा देकर उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी, क्योंकि जब वह ससुराल पहुंची तो सुहागरात के दौरान पता चला कि पति नपुंसक है. जब ससुराल में महिला ने पति से पूछा, ”शादी के बाद फिजिकल रिलेशन क्यों नहीं बना रहे? तो जवाब मिला, ”यह शादी बगैर मेरी मर्जी के हुई है. मैं किसी काम के लायक नहीं हूं.”
पीड़िता ने जब इस बात की जानकारी अपने मायकेवालों को दी तो उनके होश उड़ गए. कई बार पंचायत हुई, लेकिन कुछ नहीं बदला. पति पर दबाव डालने पर वह जान से मारने की धमकी देता था. साथ ही ससुरालवाले भी अतिरिक्त दहेज की डिमांड करने लगे. फिर पीड़िता मायके में जाकर रहने लगी.
पीड़िता ने आगे बताया कि एक दिन पति और उसके परिवारवाले मायके आ गए. आरोप है कि उसी दौरान पति के जीजा ने एकांत में ले जाकर नवविवाहिता से कहा, ”यहां से चलो. तुम्हारे पति का इलाज से ठीक नहीं होगा तो मैं तुम्हारा काम चलाऊंगा और बुरी नीयत से छेड़खानी करने लगा.”
महिला चिल्लाई तो उसने धमकी देते हुए तेजाब फेंकना चाहा और घर में हंगामा करके ससुरालवाले निकल गए. महिला ने पुलिस के अफसरों से न्याय की गुहार लगाई लेकिन सुनवाई न होने पर कोर्ट का सहारा लिया. अंत में कोर्ट के आदेश पर पति सहित 6 ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
SHO अनूप दुबे ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है. इस दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031