रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्‍य रेलवे के रायपुर मंडल की ट्रेनों की साफ-सफाई और मरम्मत करने रेलवे ने केंद्री स्टेशन में कोचिंग डिपो बनाने की तैयारी की है। मंडल के अधिकारियों का कहना है कि राजधानी के मुख्य स्टेशन में मंडल की गाड़ियों को खड़ी करने और साफ-सफाई के लिए जगह नहीं है। वर्तमान में ट्रेनों का मरम्मत व रखरखाव दुर्ग और बिलासपुर डिपो में होता है। इसके अलावा मंडल की कुछ गाड़ियां दुर्ग से रायपुर आती हैं। मंडल में कोचिंग डिपो बनाने को लेकर लंबे समय से जगह की तलाश हो रही है। इसलिए केंद्री स्टेशन में कोचिंग डिपो बनाने की तैयारी चल रही है। भविष्य में यहीं से मंडल की ट्रेन मुख्य स्टेशन के लिए रवाना होगी। नवा रायपुर के केंद्री में स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है, जबकि अभनपुर और नया रायपुर व मुक्तांगन स्टेशन में कार्य जारी है। नवा रायपुर से धमतरी के बीच छोटी रेल लाइन पर बड़ी पटरी बिछाने का काम इन दिनों तेजी से चल रहा है। रेलवे मंडल के अधिकारियों के मुताबिक रायपुर स्टेशन से रवाना होने वाली गरीब रथ और सिकंदराबाद एक्सप्रेस रायपुर मंडल की ट्रेन है। वर्तमान में ट्रेन के रायपुर पहुंचते ही प्लेटफार्म में ही सफाई होती और पानी भरकर रवाना किया जाता है। कोचिंग डिपो बनाने के बाद मंडल की इन ट्रेनों की सफाई और बेहतर होने लगेगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031