जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता, आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा

*रायपुर -मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आज एक पिता अपने छह वर्षीय बेटे के बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर पहुंचे। रायपुर के आमानाका क्षेत्र के कुकुरबेड़ा निवासी श्री अमित कोटांगले अपनी बुजुर्ग माता श्रीमती हिरकना बाई कोटांगले के साथ बेटे छयांश के पैरों के ऑपरेशन के लिए सहायता की गुहार लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिले। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बच्चे का ऑपरेशन अब तक नहीं हो पा रहा था। मुख्यमंत्री श्री साय ने परिवार की व्यथा को गंभीरता से सुना और तत्काल उपचार के निर्देश दिए।

श्री अमित ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके दोनों बच्चों को जन्म से ही पैरों में चलने-फिरने की समस्या है। काफी कठिनाइयों के बीच उन्होंने बड़े बेटे का ऑपरेशन करवाया, जिसके बाद वह अब स्वस्थ है। लेकिन छोटे बेटे छयांश का ऑपरेशन आर्थिक तंगी के कारण नहीं हो पा रहा। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी का निधन हो चुका है। दोनों बच्चों की परवरिश और घर की जिम्मेदारी वे अपनी बुजुर्ग माता और बहन के साथ मिलकर संभाल रहे हैं। सीमित संसाधनों में बेटे का इलाज कराना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया था।

परिवार की इस कठिन परिस्थिति को समझते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बालक छयांश के पैरों के ऑपरेशन और बेहतर उपचार के लिए आवश्यक सहायता की तत्काल व्यवस्था की जाए। उनके निर्देश पर उपचार के लिए सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30