दौसा. राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट थाना में राहुवास गांव में एक आदमी द्वारा बेहद शर्मनाक घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई. जहां आरोपी व्यक्ति ने गांव में रहने वाली चालीस साल की एक महिला के साथ रेप करने को कोशिश की.

पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी गांव के घर में रात के करीब एक बजे एक घर में घुस गया. उसने एक दिव्यांग महिला के साथ रेप करने की कोशिश की. पीडि़त महिला अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में सो रही थी. तभी एक शख्स उसके घर पहुंच गया. चुपके से कमरे में अंदर घुसा और महिला को दबोच लिया. उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके हाथ बांध दिए. महिला का पति दूसरे कमरे में सोया हुआ था.

आरोपी आदमी ने महिला को लगभग निर्वस्त्र कर दिया था, तभी पति को इसकी जानकारी लग गई. पति कमरे में आया और उसने रेप करने वाले आरोपी को पकड़कर पीट दिया. परिवार और गांव के अन्य लोगों को बुलाया. उसके बाद घर के बाहर ले जाकर उसे पीटा. उसे पेड़ से बांध दिया. उसे अर्धनग्न कर दिया गया. उसके पास से कुछ रुपए और सेक्स पावर बढ़ाने वाली कई गोलियां मिली हैं.

सेक्स पावर बढ़ाने वाली खाई गोली

दौसा जिले के लालसोट थाना क्षेत्र के पुलिस ने बताया कि आरोपी सेक्स पावर बढ़ाने वाली करीब आठ से दस गोलियां खा ली थीं, जिसके बाद उसने महिला का रेप करना चाहा. हालांकि, वो अपने घिनौने काम में कामयाब नहीं हो पाया. उसे गांव वालों ने इतना पीटा गया कि वह अचेत हो गया. उसके बाद धूप में उसे पेड़ से बांध दिया. फिर उसका आधा सिर मूंड दिया. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया हैं. महिला के पति ने यह मुकदमा दर्ज कराया है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930