रायपुर। राजधानी में भूमाफिया बड़े ही ढीठ हो चले हैं। निगम की कार्रवाई के बाद भी कुछ लोग अवैध प्लॉटिंग का काम कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गोंदवारा में आया है, जहां लगभग 3 एकड़ निजी भूमि पर अवैध प्लॉटिंग पर निगम की कार्रवाई के 2 दिन बाद भी काम चल रहा था। निगम दस्ते ने मुरुम रोड को काटकर प्लॉटिंग पर रोक लगाई।
मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता और नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग की टीम ने यतियतनलाल वार्ड नम्बर 4 के गोंदवारा में अनुग्रह सोसायटी के पीछे लगभग 3 एकड़ निजी भूमि पर बनाई गयी अवैध मुरुम रोड को जेसीबी से काटकर एवं वहाँ मार्ग में आवागमन बाधित किया। दो दिन पहले ही इस प्लॉटिंग पर कार्रवाई की गई थी।
उल्लेखनीय है कि जोन 1 के नगर निवेश विभाग के माध्यम से रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर निजी भूमि के भूमि स्वामियों की जानकारी सम्बंधित नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग को शीघ्र उपलब्ध करवाने कहा गया है। तहसील कार्यालय से जानकारी मिलते ही राज्य शासन के अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अवैध प्लाटिंगकर्ताओं के खिलाफ संबंधित पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30