उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक चोर घर में चोरी के इरादे से घुसा और गर्मी का शिकार हो गया. कमरे में चल रही एसी की ठंडी हवा मिलते ही वो चोरी करना भूल गया और उसकी आंख लग गई. इसके बाद चोर गहरी में सोता रहा और जब उठा, तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक यह मामला इंदिरानगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-20 का है.
इंदिरानगर इलाके में डॉक्टर सुनील पांडे नाम के शख्स रहते हैं, उनका घर खाली था. सुनील पांडे वाराणसी में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान चोर चोरी के लिए घर में सामने का गेट खोलकर घुसा और अंदर घुसते ही वह ड्राइंग रूम में पहुंच गया. इस दौरान चोर ने एसी चलाया और आराम से वहीं जमीन पर लेट गया. कुछ देर में उसको ऐसी नींद लगी कि वह सोता रह गया.
पड़ोसियों ने खोला राज
पड़ोसियों ने गेट खुला देखा तो घर के मालिक डॉक्टर सुनील को फोन लगाया. इसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी. मौके कर पहुंची पुलिस को चोर घर में एसी में आराम से सोता हुआ मिला. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डीसीपी नॉर्थ जोन आर विजय शंकर के मुताबिक, चोर चोरी की नीयत से घुसा था और वह एसी की ठंडी हवा में सो गया. इस दौरान उसने काफी नशा किया हुआ था, जिससे वह घर में सोता रहा और उठ नहीं पाया. पड़ोसियों के सूचना देने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
गर्मी का असर : चोरी करने घुसा था चोर…पर एसी की ठंडकता में हो गया मस्त…आ गई नींद…जैसे ही खुली आंख…बदल गया था नजारा…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















