मुंबई के मलाड इलाके में ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम कोन के अंदर इंसानी उंगली का टुकड़ा मिलने से सनसनी फैल गई. घबराई हुई आइसक्रीम खरीदने वाली महिला ग्राहक ने मलाड पुलिस स्टेशन को इस मामले की सूचना दी.
मलाड पुलिस ने यम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आइसक्रीम को जांच के लिए भेज दिया है. साथ ही आइसक्रीम में मिले मानव अंग को भी FSL (फोरेंसिक) के पास भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार, मलाड निवासी महिला डॉक्टर ओरलेम ब्रेंडन सेराओ (27) ने जेप्टो एप के जरिए मंगवाई गई यम्मो आइसक्रीम कंपनी की बटर स्कॉच आइसक्रीम का आधा हिस्सा खा लिया था, लेकिन फिर उसे जीभ पर कुछ अलग सा महसूस हुआ. जब उसने करीब से देखा, तो उसे कोन के अंदर एक इंसान की उंगली का टुकड़ा मिला. यह देख महिला डॉक्टर के होश उड़ गए.
सेराओ की बहन ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी और थाने जाकर आइसक्रीम की कोन पुलिस को सौंपी. पुलिस ने भी अपनी शुरुआती जांच में माना कि आइसक्रीम में इंसान की उंगली थी.
पुलिस ने अब उंगली को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. पुलिस ने कहा है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. जिस जगह पर आइसक्रीम बनाई और पैक की गई थी, उसकी भी तलाशी ली जाएगी.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30