लड़के में एक आदत होती है कि वो जहां भी होंगे और जिस हालत में होंगे, उन्हें मस्ती करने से कोई नहीं रोक सकता है। अपनी खराब हालत पर भी जोक मारकर हंस लेते हैं। लड़के कहीं घूमने जाएंगे तो वहां भी उन्हें मौज-मस्ती करनी है। इसी चक्कर में वो अलग-अलग गेम की खोज भी करते हैं और उन्हें खेलकर अपना मनोरंजन करते हैं। मगर कभी-कभी यह मनोरंजन उनके लिए मुसीबत बन जाती है। ऐसी घटनाएं इतनी तेजी से होती हैं कि वो चाहकर भी कुछ नहीं कर पाते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
मजे करते-करते मिल गई सजा
अभी वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कुछ लोग एक ऐसी जगह खड़े हैं जहां की जमीन ढलान पर है। तभी वीडियो में नजर आता है कि एक लड़का ऊपर से नीचे की तरफ भागते हुए आ रहा है और उसके साथ एक बड़ा टायर भी नीचे आ रहा है। टायर जब पास आता है तो नजर आता है कि उसमें एक शख्स बैठा हुआ है जो टायर के साथ घूमते हुए नीचे आ रहा है। मगर अगले ही पल एक हादसा हो जाता है और टायर की दिशा बदल जाती है। इसके बाद टायर पास की खाई की तरफ जाने लगता है और देखते ही देखते टायर काफी नीचे तक चला जाता है। यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिली मगर वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो


इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘रील के चक्कर में रेल बन गई। कहां गया उसे ढूंढो वरना कमेंट का रिप्लाई कौन देगा रील पर।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 54 हजार से अधिक लोगें ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इन लोगों की एक अलग ही दुनिया बना देनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसी हरकत में जान भी जा सकती है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये बहुत गलत हुआ। वहीं एक यूजर ने लिखा- कुछ ज्यादा मजाक हो गया। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31