सुबह से लेकर शाम तक, सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। दिन भर सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी डांस का वीडियो वायरल होता है तो कभी रील्स बनाते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी लड़ते हुए लोगों का वीडियो दिखता है तो किसी दिन पब्लिक प्लेस में अश्लील हरकत करते कपल का भी वीडियो वायरल हो जाता है। मगर अभी एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आप सभी ने कभी ना कभी हॉरर हाउस का अनुभव तो किया ही होगा। बचपन में आप जब भी मेले में जाते होंगे तो एक जगह आपको हॉरर हाउस दिखता ही होगा। आजकल बड़े-बड़े मॉल में भी ऐसे हाउस दिख जाते हैं। इसके अंदर लोग जाते हैं तो पहले से वहां बैठे लोग डराने का काम करते हैं। कहीं से डरावनी आवाज आती है तो कहीं से भूत बनकर कोई डराने लगता है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही हॉरर हाउस का वीडियो वायरल हो रहा है मगर नजारा थोड़ा अलग है। वायरल वीडियो में भूत ही डरा हुआ नजर आ रहा है। दरअसल कुछ लड़के हॉरर हाउस में गए और अंदर बैठे शख्स को उठाकर बाहर ले आए जो भूत बनकर उन्हें डराने की कोशिश कर रहा था।
यहां देखें वायरल वीडियो


इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘देखलो पहली बार एक भूत इंसानों से जान बचाने के लिए हनुमान चालीसा का जाप कर रहा था।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अद्भूत अकल्पनीय दृश्य है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह सब क्या देख लिया। तीसरे यूजर ने लिखा- भूत हनुमान भक्त निकला। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930