महासमुंद। जिले के झलप स्थित राजस्व कार्यालय में सोमवार को नायब तहसीलदार से मारपीट का मामला सामने आया है। सूचना पर पटेवा थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के झलप में स्थित उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार युवराज साहू के कुलप्रीत सिंह नामक के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हुई। बातचीत के दौरान कुलप्रीत सिंह ने राजस्व अफसर को उन्हीं के दफ्तर में मारपीट को अंजाम दिया गया। घटना के बाद रायपुर संभाग के सभी जिलों के पटवारी, आरआई, नायब तहसीलदार और तहसीलदार पटेवा थाना पहुंचे। शिकायत पर पटेवा थाने में आरोपी कुलप्रीत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 121 (1), 132, 115(2), 296, 351 (2), 221 के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे रिमांड में लिया गया है।
सूत्रों के अनुसार , किसी प्रकरण को लेकर अधिकारी और कुलप्रीत सिंह के बीच विवाद हो गया। इसके बाद कुलप्रीत सिंह हिंसा पर उतर आया। आरोपी की बेजा हरकत से कार्यालय में हड़कंप मच गया। अधिकारियों की शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031