राजसमंद। राजस्थान के राजसमंद जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उदयपुर-ब्यावर हाईवे पर चारभुजा थाना सर्किल के अंतर्गत मानसिंह का गुढा में हुआ। पहले एक ट्रेलर और पेट्रोल से भरे टैंकर की भिड़ंत हुई, जिसके बाद टैंकर क्रेटा कार पर पलट गया। कार सवार सभी लोग टैंकर के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक केलवाड़ा (राजसमंद) के निवासी थे।
हादसे की जानकारी मिलते ही राजसमंद के कलेक्टर डॉ. भंवरलाल और स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्रेन मंगवाई और टैंकर को सीधा किया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया गया ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके। टैंकर के नीचे फंसी कार को निकालने के लिए सिविल डिफेंस टीम को भी बुलाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक द्वारा ओवरटेक करने के प्रयास में यह हादसा हुआ। टैंकर और ट्रेलर की भिड़ंत के बाद टैंकर कार पर पलट गया। हादसे के बाद भी टैंकर से पेट्रोल का रिसाव जारी था, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।
मरने वालों में दीनबंधु (32) पुत्र जगदीश उपाध्याय, पुरुषोत्तम उर्फ पवन उपाध्याय (40), पुत्र जगदीश उपाध्याय, रेणुका उपाध्याय (34) पत्नी पुरुषोत्तम उपाध्याय, मनसुख देवी (68) पत्नी जगदीश उपाध्याय शामिल हैं।
इस दुखद घटना ने पूरे इलाके को शोक में डाल दिया है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031